कुंडली में कमजोर हो शुक्र तो जीवन में आ सकती हैं ये परेशानियाँ, जान लें ठीक करने के उपाय

By प्रिया मिश्रा | Jun 29, 2022

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये ग्रह मनुष्य के जीवन में सभी सांसारिक सुखों, सुख-सुविधाओं, रोमांस, कला, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक होता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसका जीवन खुशहाल और समृद्ध रहता है। कहा जाता है कि हमें इस जगत में जो भी सुख-सुविधा मिलती है वो शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण ही मिलती है। वहीं, अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो तो इससे व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन पर क्या असर होता है -

 

इसे भी पढ़ें: इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास होती है खूब जमीन-जायदाद, नहीं होती पैसे की कोई कमी


कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने के लक्षण

शुक्र के कमजोर होने से आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है।

शुक्र ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति को आँखों की समस्या का सामना करना पड़ता है।

शुक्र के कमजोर होने से वैवाहिक सुख कम हो जाता है।

शुक्र के कमजोर होने से रात के समय में व्यक्ति ज्यादा मिठाई का सेवन करता है।

शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति में आकर्षक खत्म होने लगता है।

 

इसे भी पढ़ें: आपको भी मिल रहे हैं ये खास संकेत तो समझिए शनिदेव हैं मेहरबान, जल्द बदल जाएगी किस्मत


कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

रोज सुबह उठकर शुक्र के मंत्रों का जाप करें।

घर की दक्षिण पूर्वी दिशा को साफ रखें।

शुक्रवार के व्रत रखें और माँ लक्ष्मी की उपासना करें।

अच्छे कपडे़ पहने और अच्छे लोगों के साथ रहें।

रसोईघर में कार्य शुरू करने से पहले आग्नेय कोण में रोज घी का दीपक जलाएं।

गहरे काले और नीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग ना करें।

शुक्रवार के दिन जरूरतमंद स्त्रियों को चावल, मिश्री तथा वस्त्रों का शाम के समय दान करें।

किसी ज्योतिष की सलाह लेकर ओपल धारण करें।

प्रमुख खबरें

पूर्वी सेना के कमांडर ने सिक्किम में अग्रिम इलाकों का दौरा किया

गर्मी के कारण बार-बार तनाव बढ़ रहा है, तो चिंता छोड़िए इस थेरेपी की मदद से पाएं छुटाकारा

Uttar Pradesh : गांव में आग लगने से नौ माह की बच्ची की झुलसकर मौत

Janhvi Kapoor का बचपन का चेन्नई घर अब Airbnb की लिस्ट में हुआ शामिल, एक्ट्रेस ने कहा- यह उनकी बेशकीमती संपत्ति थी