92 हजार पाकिस्तानी सैनिकों के हाथों से छूट गए हथियार, विंग कमांडर एमबी ओझा से जुड़ी ये बात जानते हैं आप

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2024

16 दिसंबर 1971 पाकिस्तान ने 92 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। सरेंडर की वो तस्वीरें इतिहास के पन्नों में एक अहम अध्याय की तरह दर्ज हैं। 1971 की वो जीत भारतीय सेना की सबसे खास जीत थी। उस लड़ाई में भारतीय सेना के तीनों अंगों- नेवी, आर्मी और एयरफोर्स ने पाकिस्तानी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया था। एक ऐसा जवाब जिसमें 14 दिनों के अंदर ही पाकिस्तान को सरेंडर करना पड़ा था। 1971 के वॉर से जुड़ी एक आंखें नम कर देने वाली खबर सामने आई। 1971 के युद्ध के अनुभवी और बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण की प्रतिष्ठित तस्वीर में अधिकारियों में से एक विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्त) का रायपुर में बीते दिनों निधन हो गया। वो 89 वर्ष के थे।

स्वतंत्रता के बाद, भारत ने कई लड़ाईंयां लड़ीं लेकिन केवल एक ही निर्णायक था जो पाकिस्तान के खिलाफ 1971 का युद्ध था। अंजाम ये रहा कि 16 दिसंबर 1971 पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा और पाकिस्तान का नक्शा ही बदल गया।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत