'पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू', न्यूज एंकर ने किया मना तो ईरान के राष्ट्रपति ने इंटरव्यू देने से किया इनकार

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2022

ड्रेस कोड को लेकर देश में जारी अशांति में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हिजाब-बहस को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने हिजाब पहनने से इनकार करने के लिए अमेरिकी पत्रकार क्रिस्टीन अमनपुर के साथ एक निर्धारित साक्षात्कार रद्द कर दिया। अमेरिकी समाचार मीडिया सीएनएन-प्रतिनिधि क्रिस्टीना को गुरुवार को रईसी के साथ एक विशेष साक्षात्कार के लिए समय दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए रोज़ी अभी न्यूयॉर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, अमेठी से मैंने यही सीखा है : स्मृति ईरानी

हिजाब न पहनने के 'अपराध' के आरोप में हिरासत में ली गई युवती महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान के आम लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए है। राजधानी तेहरान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में गुस्सा एक के बाद एक बढ़ता ही जा रहा है। जवाब में सरकार का उत्पीड़न भी शुरू हो गया है। अब तक हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में मरने वालों की संख्या 30 को पार कर चुकी है। ऐसे में अमेरिकी मीडिया ने ईरानी राष्ट्रपति के हिजाब की 'स्थिति' जानने के लिए उस इंटरव्यू का आयोजन किया. लेकिन रायसी ने बिना इंटरव्यू दिए उस स्थिति को स्पष्ट कर दिया। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार