इन 5 स्टाइलिश तरीकों से पहन सकती हैं सिल्वर ज्वेलरी, जरूर करें ट्राई

By प्रिया मिश्रा | Aug 31, 2021

चाहे ट्रेडिशनल ऑउटफिट हो या इंडो-वेस्टर्न, सिल्वर ज्वेलरी को आप किसी भी ऑउटफिट के साथ पहन सकती हैं। किसी सिंपल सी ऑउटफिट के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी को पेयर करके आप अपने लुक को मिनटों एन्हांस कर सकती है। आप इसे सूट, साड़ी और यहाँ तक की शर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं। अगर आप भी सोच रही हैं कि सिल्वर ज्वेलरी को अपनी ऑउटफिट के साथ कैसे पेयर करें तो यह लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सिल्वर ज्वेलरी को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं- 

आप कुर्ती या सूट सलवार के साथ सिल्वर ज्वेलरी पहन सकते हैं। आप सिल्वर झुमका, नेकपीस और चूड़ियां पहनकर अपनी सिंपल सी कुर्ती में भी स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। 

शादी-ब्याह के मौके पर लहंगा पहनना हर लड़की की पहली पसंद होती है। आप लहंगे के साथ सिल्वर चोकर सेट, मांगटीका, रिंग और चूड़ियाँ पहन सकती हैं। इस लुक में आप बेहद स्टाइलिश और क्लासी दिखेंगी।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स को फॉलो करेंगी तो लंबे समय तक टिकी रहेगी नेल पॉलिश

आप ट्रेडिशनल ही नहीं वेस्टर्न लुक के साथ भी सिल्वर ज्वेलरी को पेयर कर सकते हैं। आप शर्ट या हाई नेक के साथ भी सिल्वर नेकपीस या झुमके पहन सकती हैं। 

आप एंकल लेंथ पैंट्स या घाघरा के लिए सिल्वर ज्वेलरी पहनकर एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। एंकल लेंथ पैंट्स या घाघरा के साथ आप एंकल कड़ा पहन सकती हैं। इस कंटेम्पररी लुक में आप बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेंगी।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Justice Surya Kant ने कहा: पुलिस और अदालतें न्याय व्यवस्था में एक ही कड़ी