जानें आपकी राशि के अनुसार आपको पहनना चाहिए कौन सा रत्न, बदल जाएगी किस्मत

By प्रिया मिश्रा | Jun 13, 2022

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि रत्नों का व्यक्ति के जीवन और किस्मत पर बहुत प्रभाव होता है। ग्रह के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए अक्सर लोग रत्न धारण करते हैं। हर व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। वैसे तो बहुत से रत्न हैं, लेकिन भारतीय ज्योतिषी में 9 रत्नों को महत्त्वपूर्ण माना जाता है। यह माना जाता है कि ये 9 रत्न किसी न किसी गृह से जुड़े हुए हैं। राशि के अनुसार रत्न धारण करने से जातक को अनेक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशि के अनुसार शुभ रत्न कौन सा है -

मेष  राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के जातकों के लिए मूंगा लाभदायक साबित हो सकता है। मूंगा मंगलवार के दिन, अनामिका में पहनने की सलाह दी जाती  है।

इसे भी पढ़ें: दूसरों इन 5 चीज़ों का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल, जीवन में करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना

वृष

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातकों के लिए हीरा फलदायी है। इस रत्न को शुक्रवार के दिन धारण करने से जातक को अतयंत लाभ मिल सकता है।

मिथुन

बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है। इस राशि के जातकों को पन्ना धारण करना चाहिए। इस रत्न को बुधवार को कनिष्ठ उंगली में धारण करने से फायदा हो सकता है।

कर्क

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि का शुभ रत्न मोती है जिसे सोमवार को धारण करना चाहिए।

सिंह

सूर्य की राशि सिंह है। इस राशि के जातको के लिए माणिक शुभकारी होता है। रविवार के दिन इस रत्न को अनामिका में धारण करने से लाभ होता है।

कन्या

कन्या राशि के स्वामी बुध है। इस राशि के जातकों को बुधवार को पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है।


तुला

शुक्र की राशि तुला है। इस राशि के जातकों के लिए हीरा शुभ रत्न माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: 12 जुलाई से शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के स्वामी सूर्य माने जाते हैं। इस राशि के जातक मंगलवार को मूंगा पहन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

धनु

बृहस्पति की राशि धनु के जातकों के लिए पुखराज शुभरत्न है। इस रत्न को बृहस्पतिवार को तर्जनी ऊँगली में पहनने की सलाह दी जाती है।       

कुम्भ

शनि इस राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातक शनिवार को नीलम पहन सकते हैं।


मकर

इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के जातकों को शनिवार को नीलम पहनने से लाभ मिल सकता है।

मीन

बृहस्पति की राशि मीन के जातकों के लिए पुखराज लाभकारी है। इस रत्न को बृहस्पतिवार को तर्जनी उंगली में पहनें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी