Heels Designs: गाउन के साथ वियर करें ये हील्स तो मिलेगा परफेक्ट लुक, बढ़ जाएगी पैरों की खूबसूरती

By अनन्या मिश्रा | Jan 13, 2025

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाली चीजों को खरीदता है। किसी को अच्छे कपड़े खरीदना पसंद होता है, तो कोई अपने लिए ज्वेलरी और फुटवियर लेता दिखाई दे रहा है। क्योंकि हर कोई खास और अच्छा दिखना चाहता है। लेकिन जब बात कंफर्टेबल रहने की आती है, तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि किस तरह के फुटवियर खरीदें, जिससे कि हम अच्छे लग सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ फुटवियर ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। साथ ही यह हील्स गाउन के साथ पहनने के बाद काफी अच्छे लगेंगी और आप इसमें कंफर्टेबल भी फील करेंगी।

जूती स्टाइल हील्स

अगर आप चाहते हैं कि पैरों में दर्द न हो तो इसके लिए आप जूती स्टाइल वाली हील्स पहन सकती हैं। यह हील्स पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। इस हील्स में जो वर्क किया गया है, वह भी आपके आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा। यह जूती स्टाइल वाली हील्स वेस्टर्न आउटफिर के साथ काफी अच्छी लगती हैं। इसको पहनकर हर किसी का लुक अच्छा नजर आता है। आप गाउन के साथ इस हील्स को पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Party Outfit: पार्टी के लिए पाना चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो ट्राई करें वेलवेट जंपसूट, यहां देखें डिजाइंस

ओपन टो वाली हील्स

आप गाउन के साथ ओपन टो वाली हील्स भी पहन सकती हैं। यह हील्स पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव दिखेगा। इसमें आपको कई अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। आप इस हील्स में काफी कंफर्टेबल फील करेंगी। इससे आपके पैर भी काफी सुंदर लगेंगे। मार्केट में आपको इस तरह की हील्स 500, 2,000 रुपए तक में मिल जाएंगी।

वेजेस हील्स करें वियर

आप गाउन के साथ पेंसिल हील्स की जगह पर हील्स ऑप्शन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह हील्स पहनने के बाद अच्छी लगती हैं। इससे आप कंफर्टेबल फील करती हैं। इस तरह की हील्स काफी फैंसी होती हैं। मार्केट में आपको यह हील्स 1,500 से 3,000 रुपए तक में आसानी से मिल सकेंगी। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख