By अनन्या मिश्रा | Feb 17, 2025
बॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस
आप चाहें तो बॉडीकॉन ड्रेस में इस तरह की रेड मैक्सी का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आपका लुक बेहद खूबसूरत और अलग नजर आएगा। इस ड्रेस के साथ आप सिंपल हील्स पहनें और मिरर वर्क वाले इयररिंग्स पहन सकती हैं। आप बालों का बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
प्रिंटेड बॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस
अगर आप भी भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो प्रिंटेड बॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। यह ड्रेस आपको न्यू लुक देगी और इसमें आपका लुक भी बेहद खूबसूरत नजर आएगा। आपको इस ड्रेस में लॉन्ग और शॉर्ट ड्रेस के ऑप्शन मिल जाएंगी। आप चाहें तो यह ड्रेस ऑनलाइन ले सकती हैं और मार्केट में आपको यह ड्रेस 2,000 रुपए तक में मिल सकती है। इस ड्रेस के साथ फ्लैट्स और साथ में पोल्का वर्क वाले इयररिंग्स पहन सकती हैं।
ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस
बता दें कि स्टाइलिश लुक के लिए आप ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस का चुनाव कर सकती है। यह ड्रेस न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है। आप इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।