By अनन्या मिश्रा | Jan 06, 2025
रानी हार डिजाइन वाला लेयर नेकलेस
मोती वाला लेयर नेकलेस सेट
मोती वाला लेयर नेकलेस सेट सिल्क साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह सेट पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसके ऊपर ब्रोच का डिजाइन होता है। यह पूरी माला आपको डबल कलर के शेड में मिलेगा। मार्केट में आपको इस तरह का सेट 100-200 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे। आप इस तरह के सेट के साथ इयररिंग्स और रिंग भी खरीदकर स्टाइल कर सकते हैं।
कुंदन वर्क लेयर नेकलेस सेट
अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुंदन वर्क लेयर नेकलेस पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक महारानी जैसा लगेगा। आपको अलग-अलग कलर और डिजाइन में मार्केट में आपको इस तरह का नेकलेस सेट मिल जाएगा। इसके साथ आपको इयररिंग्स और मांग टीका भी मिल जाएगा। इससे आपका लुक बेहद सुंदर नजर आएगा। मार्केट में आपको इस तरह के सेट 300 से 400 रुपए तक में मिल जाएंगे।