चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं: गृह मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2018

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है। पिछले हफ्ते ही मंत्रालय ने हेलमेट पहनने से महिलाओं को पूरी तरह छूट दे दी थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ के केंद्रशासित प्रशासन को यह सलाह दी गई है कि दिल्ली में मौजूदा चलन के अनुसार दोपहिये वाहन चलाने या उसके पीछे वाली सीट पर बैठी सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनने के नियम को वैकल्पिक बनाया जा सकता है।

 

पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने इस मामले में छूट देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश जारी किए थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में सिख पुरुषों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!