भारतीय जर्सी पहनना ही हमें प्रेरित करता है, World Cup की जीत पर बोलीं स्मृति मंधाना

By अंकित सिंह | Dec 11, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि उन्हें क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी प्यारा नहीं है। 29 वर्षीय इस स्टार क्रिकेटर ने भारत के साथ आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीतने के अपने अनुभव के बारे में भी खुलकर बात की। भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब जीता।

इससे पहले, रविवार को मंधाना ने पुष्टि की कि संगीतकार पलाश मुच्छल से उनकी शादी रद्द हो गई है, जिससे हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। यह घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सार्वजनिक पोस्ट में की, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान ने कहा कि पिछले महीने समारोह के अचानक स्थगित होने के बाद फैल रही अफवाहों पर उन्हें जवाब देना जरूरी लगा। मंधाना ने दोनों परिवारों के लिए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: वेंकटेश अय्यर को लेकर ये क्या बोल गए केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर?

मंधाना ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए इस बारे में बोलना जरूरी है। मैं बहुत ही निजी व्यक्ति हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना है कि शादी रद्द हो गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा ही करने का अनुरोध करती हूं। मैं आप सभी से निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं और हमें अपने हिसाब से आगे बढ़ने और इस पर विचार करने का समय देने की अपील करती हूं।  

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court के पंचायत चुनाव आदेश पर सपा-कांग्रेस ने BJP को घेरा

हैदराबाद T20I में Shai Hope का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया 247 रन का पहाड़

Booking.com Survey: होमस्टे और वेकेशन रेंटल को 87 प्रतिशत यात्री मानते हैं ज्यादा यादगार

BFI President Ajay Singh की कार्रवाई, Secretary General Pramod Kumar निलंबित