दिल्ली में वीकेंड पर मौसम हुआ सुहाना, जमकर हुई बारिश, कई राज्यों में भी अलर्ट जारी

By अंकित सिंह | Jul 30, 2022

दिल्ली एनसीआर में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को सुबह सवेरे दिल्ली में खूब बारिश हुई। बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक-दो दिनों में दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने तो न्यूनतम तापमान को 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की भी बात कही है। दिल्ली में सुबह सवेरे बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव भी देखने को मिला। वहीं, बच्चों को स्कूल जाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आने वाले दिनों में भी दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहने का अनुमान जताया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: बारिश जनित हादसों में पांच लोगों की मौत, जोधपुर में प्रशासन की मदद के लिये सेना बुलाई गई


दिल्ली के अलावा आज उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार में भी बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक के कई हिस्सों में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बारिश की वजह से पहाड़ियों से आ रहे मलबे और पत्थरों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात गुरुग्राम में भी जमकर बारिश हुई है। इसकी वजह से कई जगह जाम की भी स्थिति पैदा होग गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से नदी नालों के किनारे जाने से बचने की हिदायत दी जा रही है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से नदी और नालों में पानी का बहाव बढ़ गया है।

 

इसे भी पढ़ें: महिला यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन में यात्रा करने के लिए हर हाल में मिलेगी कंफर्म सीट


मौसम विज्ञान विभाग ने पहले कहा था कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव के क्षेत्र) के ‘‘धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते रहने’’ की संभावना है और इस कारण बुधवार से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress