Weather News: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2023

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने कहा कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 110 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव