Weather Update: हिमालय और उत्तर भारत में बारिश की संभावना, दक्षिणी राज्य लू की चपेट में

By रितिका कमठान | Apr 27, 2024

उत्तर और दक्षिण भारत में इन दोनों तापमान है बिल्कुल अलग देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कुछ राज्य में गर्मी का कहर जा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई है की पूरी और दक्षिणी इलाकों में अगले 5 दिनों तक जबरदस्त गर्मी रहने वाली है। इस दौरान लोगों को हीट वेव का सामना भी करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और झारखंड में हो सकती है। उत्तर पश्चिम के राज्यों में कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है।

 

बारिश के आसार

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जनता झेल रही है। इसके अलावा हीट वेव्स में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी कड़केगी। 

 

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का खतरा

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। इस दौरान मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 28 से 30 अप्रैल तक इन हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण संभावित बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम की ऐसी स्थिति को देखते हुए आकाश में की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना