Weather Update: उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार में गिरने वाली है बिजली, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट

By रितिका कमठान | Sep 25, 2024

उत्तर भारत में कुछ दिनों रुकने के बाद अब एक बार फिर से बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के क्षेत्र में भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो कोंकण, गोवा महाराष्ट्र के कई इलाकों में 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। गुजरात और कर्नाटक के कई इलाकों में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। 

इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने पुणे में आगामी 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पुणे के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। पुरी के अलावा रायगढ़ जिले के लिए भी रेड अलर्ट जारी हुआ है। 

दिल्ली में गर्मी करेगी लोगों को बेहाल 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम फिर से पलटने वाला है। यहां भीषण गर्मी से आम जनता परेशान हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 2 से 3 दिनों में दिल्ली में दोपहर के समय बेहद गर्मी होगी। हालांकि लोगों को सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर आगामी दो से तीन दिनों में उमस भरी गर्मी होगी। लोगों को गर्मी से भी हाल होना पड़ेगा। हालांकि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने बताया है।

मौसम विभाग की माने तो गोरखपुर महाराजगंज सोनभद्र बस्ती सिद्धार्थ नगर खलीलाबाद और वाराणसी में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान से बादल बरस सकते हैं। कई इलाकों में आकाशीय बिजली गरजने की संभावना भी है। 

वही बिहार की बात करें तो यहां भी मौसम गड़बड़ा सकता है। आने वाले दो दिनों में बिहार की कई लाखों में भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

Iranian Navy कमांडर Mohsen Razaqi ने US को दी चेतावनी, कहा सेना पूरी तरह तैयार

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल