Weather Update: हरियाणा, पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2024

 हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.7 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला, फरीदकोट, लुधियाना और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: आठ डिग्री, 10.2 डिग्री, 7.2 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन बठिंडा में 6.6 डिग्री तापमान के साथ रात में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

प्रमुख खबरें

Premier League: वेस्ट हैम पर भारी पड़ी मैनचेस्टर सिटी, 3-0 से जीत के साथ टॉप पर

U-19 Asia Cup 2025: समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया

Gill के बाहर होने से टीम इंडिया की टी20 रणनीति पर संकट? कोच गंभीर के फैसले पर बहस तेज

SBI का होम लोन पोर्टफोलियो ₹10 लाख करोड़ पार, बैंक की सबसे बड़ी यूनिट का नया कीर्तिमान