Weather Update | उत्तर भारत में और बारिश की संभावना, दिल्ली में मानसून होगा हिट? इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2025

मानसून के भारत के उत्तर और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों की ओर बढ़ने के साथ ही भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्य एक बार फिर भारी बारिश, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चपेट में हैं।

दिल्ली में 22 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

यह सीमा विवाद प्रत्येक राज्य के भीतर राजनीतिक विभाजन से परे है। राजनीतिक दल, अपने वैचारिक मतभेदों के बावजूद, अपने-अपने राज्य की स्थिति का समर्थन करने के लिए एकजुट होते हैं। हाल के वर्षों में संघर्ष ने नए रूप लिए हैं। 2022 में, तनाव तब बढ़ गया जब महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेलगावी और कर्नाटक के अन्य मराठी भाषी क्षेत्रों में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। इसने तत्कालीन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को महाराष्ट्र में कन्नड़ स्कूलों के लिए अनुदान के साथ जवाब देने के लिए प्रेरित किया। आईएमडी के मुताबिक, अगले सप्ताह में देश के शेष भागों में भी सामान्य तिथि से पहले ही मानसून की बारिश होने की संभावना है। जून के शुरू से वर्षा की कमी के कारण तापमान में तीव्र वृद्धि हुई, जिससे आठ-नौ जून से उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लोगों को लू की स्थिति का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: Sun TV Network और हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर मारन परिवार में घमासान तेज

राजस्थान: कई जगहों पर बारिश, जैसलमेर में पारा 44.6 डिग्री

राजस्थान में कई जगह बृहस्पतिवार को भी बारिश जारी रही हालांकि सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का दौर जारी है और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे तक करौली में 36.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, वहीं अजमेर में 18.2 मिमी, प्रतापगढ़ में 5.5 मिमी. और कोटा में 4.6 मिमी. बारिश हुई। राजधानी जयपुर सहित कई जगह भी बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, गंगानगर में 42.3 डिग्री, फलौदी और बीकानेर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से एक हफ्ते पहले बुधवार को राजस्थान में दस्तक दे दी थी। मानूसन के प्रभाव से 20 जून को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी या अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है जबकि जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

हरियाणा, पंजाब में बारिश से मिली लोगों को राहत, तापमान में भारी गिरावट

हरियाणा और पंजाब में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है, वहीं दोनों राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई। पंजाब के जिन स्थानों पर बारिश हुई उनमें लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और रूपनगर शामिल हैं। हरियाणा के अंबाला, हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, सिरसा और नूह में भी बारिश हुई। इस दौरान चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश हुई। मंगलवार को चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। सामान्य तौर पर, दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो पिछले सप्ताह के विपरीत है, जब कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: Shubman Gill के कप्तान बनने पर केएल राहुल ने उनसे कही थी दिल छूने वाली बात, देखें Video

गुजरात में भारी बारिश : बोटाड में 40 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, खासकर बोटाड जिले में, जहां 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि उफनती नदी में एक कार के बह जाने से उसमें सवार पांच लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भावनगर भी सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कुछ सड़कें तथा पुल यातायात के लिए बंद करनी पड़ी है। बोटाड की जिलाधिकारी जिंसी रॉय ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बरवाला तालुका के निचले इलाकों में रहने वाले 40 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, क्योंकि नजदीकी बांध के ऊपर से पानी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।’’ बोटाड के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। रॉय ने कहा कि भारी बारिश के बाद लाठीदाद गांव में उफनती नदी में कार के बह जाने के बाद लापता हुए पांच लोगों को तलाशने की कोशिश की जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मंडी और शिमला जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से अधिकतर में गरज चमक के साथ बारिश के लिए एक और येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार शाम से पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई। बिलासपुर जिले का रायपुर मैदान 130 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश वाला क्षेत्र रहा। 

पश्चिम बंगाल में और अधिक बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 17 और 18 जून को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि उत्तरी जिलों में 18 और 19 जून को भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्धवान और पश्चिम बर्धवान जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य में पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 59.2 मिमी बारिश हावड़ा जिले के उलुबेरिया में दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका