दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, बादलों की गरज के साथ भारी बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह आकाश में बादल छाए रहे और बारिश होने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों और मुख्य चौराहों पर जलजमाव हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दिन में और अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके पहले बुधवार को मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बृहस्पतिवार तक मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है। 

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!