ओडिशा के 10 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन, बाकी सभी शहरों में रात का कर्फ्यू जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शनिवार को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से लगते 10 जिलों में सप्ताहांत बंदी लागू कर दी और सभी शहरी इलाकों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में गत 17 दिनों में कोविड-19 के 22,822 नए मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हवाई अड्डे के पास DRDO का कोविड अस्पताल खुला, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित 500 ICU बेड की व्यवस्था

राज्य सरकार ने जिन जिलों में सप्ताहांत बंदी की घोषणा की है, उनमें सुंदरगढ़, जारसुगुडा, संबलपुर, बारगढ़, नवपाड़ा, कालाहांडी, बोलंगीर, नबरंगपुर, कोरापुट और मल्कानगिरि शामिल हैं। राज्य सरकार ने चार जिलों- सुंदरगढ़, संबलपुर, नवपाड़ा और खुर्दा- को ‘रेड जोन’ के तौर पर वर्गीकृत किया है। विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि उद्योगों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है और वे सुरक्षा उपायों के साथ परिचालन जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख

रेत खनन में 1427 करोड़ के नुकसान पर Durai Murugan पर DVAC की FIR, 34 ठिकानों पर तलाशी