World Economic Forum चीफ Borge Brende का इस्तीफा, Jeffrey Epstein से संबंधों की जांच बनी वजह?

By एकता | Feb 26, 2026

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सीईओ बोर्ज ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह फैसला तब आया है जब उनके और जेफरी एपस्टीन के बीच संबंधों की जांच की खबरें सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें: India-Israel Relations को नई गति: मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार पर महामंथन, IMEC पर भी हुई चर्चा

ब्रेंडे ने अपने बयान में क्या कहा?

गुरुवार को जारी बयान में ब्रेंडे ने कहा, 'मैंने बहुत सोच-समझकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष और सीईओ पद से हटने का फैसला किया है। यहां बिताए साढ़े आठ साल मेरे लिए बहुत खास रहे हैं।' उन्होंने अपने साथियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि अब सही समय है कि फोरम बिना किसी विवाद या ध्यान भटकाने वाली बातों के अपने काम को आगे बढ़ाए।

इसे भी पढ़ें: Modi Knesset Speech | 'Israel में किसी की आंखें सूखी नहीं रहीं', पीएम मोदी के 'नेसेट' भाषण पर भावुक हुए Benjamin Netanyahu

अनुभवी नेता रहे हैं ब्रेंडे

बोर्ज ब्रेंडे का करियर काफी शानदार रहा है। वे नॉर्वे की सरकार में भी कई बड़े पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं और उन्हें दुनिया भर में एक अनुभवी नेता माना जाता है। उनके इस्तीफे के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का अगला मुखिया कौन होगा।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप