दुनिया भर में बढ़ते ध्रुवीकरण के बीच WEF अध्यक्ष ने सबकी जीत वाली सोच पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंड ने दुनिया भर में बढ़ते ध्रुवीकरण और विखंडन के बीच सबकी जीत वाली सोच का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की जी20 अध्यक्षता में नेताओं को जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद मिलेगी। भारत इस समय जी20 का अध्यक्ष है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक है। डब्ल्यूईएफ पिछले कई वर्षों से देश के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। ब्रेंड ने यहां पीटीआई-साथ एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी हैं कि बड़े देशों और बाकी दुनिया के बीच शुल्क नियमों और सहयोग पर समझौता हो जाएगा।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि आज हमारे पास जो व्यापार है, उसका 90 प्रतिशत भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने एक ऐसी विश्व व्यवस्था की उम्मीद जताई, जहां सबकी जीत वाली सोच पर जोर होगा। भविष्य में भारत की भूमिका के बारे में पूछने पर ब्रेंड ने कहा कि एक नयी विश्व व्यवस्था होगी, जिसमें कई शक्ति केंद्र होंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़