Thyroid Symptoms: अचानक बढ़ रहा है वजन और थकान, थायरॉइड के हो सकते हैं ये संकेत, जानें बचाव

By अनन्या मिश्रा | Aug 09, 2025

क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि हर महीने आपका थोड़ा-थोड़ा वजन बढ़ता जा रहा है। वहीं पुराने कपड़े टाइट लगने लगे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह सिर्फ आपके खानपान के कारण नहीं है। बल्कि यह थायराइड का शुरूआती संकेत भी हो सकता है। थायराइड एक एंडोक्राइन ग्लैंड है, जोकि शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। जब यह ग्लैंड कम हार्मोन बनाती है, तो इसको हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी धीमा होता है और वेट तेजी से बढ़ सकता है।

कई बार लोग इसको सामान्य थकान या फिर उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब हर महीने वेट बढ़ता है, तो थकान लगती है, मूड बदलता है और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर आपको सतर्क हो जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि थायराइड के क्या लक्षण हैं और वजन बढ़ने व कपड़े टाइट होने का क्या कनेक्शन है।

मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

शरीर सुस्त और थका-थका रहता है।

कैलोरी कम खर्च होती है।

फैट मुख्य रूप से पेट, जांघों और चेहरे पर जमता है।

क्यों टाइट होते हैं कपड़े

थायराइड की वजह से धीरे-धीरे वेट बढ़ता है। इसलिए आपको लगता है कि हर महीने कपड़े थोड़े टाइट हो रहे हैं।

हर महीने 2-3 किलो वजन बढ़े, तो कपड़ों की फिटिंग बदलती है।

शरीर में पानी जमा होने की भी समस्या होती है।

सूजन की वजह से भी कपड़े टाइट हो सकते हैं।

थायराइड के लक्षण

बालों का झड़ना और स्किन का रूखा होना

कब्ज और डिप्रेशन की समस्या

थकान और नींद ज्यादा आना

चेहरे पर सूजन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना

महिलाओं में अधिक होता है थायराइड का खतरा

महिलाओं में हार्मोनल बदलाव अधिक होते हैं। खासकर पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपोज के दौरान। इसलिए महिलाओं को थायराइड का खतरा अधिक होता है। हार्मोनल असंतुलन से थायराइड एक्टिव हो जाता है। प्रेग्नेंसी और प्रसव के बाद भी महिलाओं में थायराइड होने की संभावना हो जाती है। वहीं 30-50 की उम्र के बीच महिलाओं को थायराइड का खतरा अधिक होता है।

इलाज

रेगुलर चेकअप कराना चाहिए। साथ ही हर 6 महीने में थायराइड टेस्ट कराना चाहिए।

स्ट्रेस कम करें और मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की सहायता लें।

रोजाना करीब 7-8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए।

योग, वॉक और स्ट्रेचिंग को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं।

गुनगुने पानी का सेवन करें और डिटॉक्स ड्रिंक्‍स भी लें।

रोजामा सर्वांगासन और उष्ट्रासन जैसे योग करें।

अश्वगंधा और त्रिफला जैसे आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन करें।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका