Weight Loss Diet Myths: वेट लॉस डाइट से जुड़े ये मिथ्स होते हैं बिल्कुल बेकार

By मिताली जैन | Jul 16, 2023

मोटापा एक महामारी है और आज के समय में अधिकतर लोग इसकी जद में हैं। मोटापा सिर्फ आपकी बॉडी शेप को ही नहीं खराब करता है, बल्कि इसके चलते आपको अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसे बीपी, शुगर आदि होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि व्यक्ति को अपने वजन को मेंटेन रखना चाहिए। हालांकि, जब हम वेट लॉस डाइट लेते हैं, तो उस दौरान हमारे मन में कई तरह के मिथ्स होते हैं। जिसके चलते हमें वह रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जिसकी हमें इच्छा होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वेट लॉस डाइट से जुड़े कुछ मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-

सच्चाई- जब आप क्रैश डाइट लेते हैं तो अपने कैलोरी इनटेक को काफी कम कर देते हैं। इससे कुछ समय में तेजी से वजन गिर सकता है, लेकिन वे सस्टेनेबल और हेल्दी विकल्प नहीं है। इस दौरान सिर्फ आपका फैट कम नहीं होता है, बल्कि इससे मसल लॉस भी होता है। साथ ही साथ, आपका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। ऐसे में जब आप धीरे-धीरे नॉर्मल डाइट पर आते हैं तो वजन तेजी से फिर से बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: Colon Cancer: कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, सेहतमंद बने रहेंगे आप

मिथक- मील स्किप करने से कैलोरी काउंट कम किया जा सकता है।

सच्चाई- अमूमन लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को केवल कैलोरी तक ही सीमित रखते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वे अपना कैलोरी काउंट सीमित कर लेंगे तो इससे उनका वजन आसानी से कम हो जाएगा। ऐसे में मील्स स्किप करना उन्हें सही लगता है। जबकि इससे आपके वेट लॉस पर उल्टा असर पड़ता है। इससे बाद में ज्यादा खाना, ऊर्जा का स्तर कम होना और मेटाबालिज्म का स्लो होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण वजन कम होने के स्थान पर बढ़ने लगता है।

मिथक-डिटॉक्स ड्रिंक्स या टी से वजन कम किया जा सकता है।

सच्चाई- यह सच है कि डिटॉक्स ड्रिंक्स या टी आपकी वेट लॉस जर्नी को अधिक आसान बनाती है, लेकिन इससे आप लंबे समय तक कोई इफेक्टिव रिजल्ट की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। दरसअल, वे एक तरह से लैक्सेटिव या डायूरेटिक प्रभाव डालती है, जिससे शरीर का वॉटर लॉस होता है या फिर ब्लोटिंग के कारण बढ़ा हुआ पेट कम नजर आता है। आप इससे फैट लॉस नहीं कर सकते हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ही अपना वजन कम करें। 

- मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub