Health Tips: फेस्टिवल में भी वेट लॉस करना होगा आसान, बस आजमाएं ये आसान हैक्स

By मिताली जैन | Oct 07, 2025

फेस्टिवल के सीजन में हम सभी खाने का पूरा मजा उठाना चाहते हैं। मिठाइयों से लेकर फ्राइड फूड तक हम सभी काफी कुछ खाते हैं। लेकिन इस वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप वेट लॉस पर हैं तो ऐसे में फेस्टिवल आपको थोड़ा सा परेशान कर सकते हैं, क्योंकि अक्सर आप ना चाहते हुए भी भूखा रहती हैं या फिर अपने फेवरिट फूड के सामने होते हुए भी उन्हें छोड़ना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Dry Eye Syndrome: आंखों में जलन-चुभन है ड्राई आई का संकेत, तुरंत जानें बचाव और असरदार इलाज

हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत  

फेस्टिवल टाइम में हम सभी दिनभर में कई तरह के स्नैक्स व मिठाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप खुद को हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं तो ऐसे में दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से करें। आप नाश्ते में अंडा, पनीर, दही, स्प्राउट्स या प्रोटीन शेक जरूर लें। प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखता है और शुगर क्रेविंग कम करता है। साथ ही साथ, प्रोटीन को पचाने में आपका शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। जिससे हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद मिलती है। 

खाने से पहले पीएं पानी

फेस्टिवल में अगर आप हाइड्रेशन का ख्याल रखेंगी तो ऐसे में आप ओवरईटिंग से बच जाएंगी और इससे आपको वजन बढ़ने की समस्या नहीं होगी। इसलिए, खाने से 20-30 मिनट पहले 1-2 गिलास पानी या नींबू, खीरा, पुदीने वाला पानी पिएं। पानी आपको फुलर फील करवाता है और दिमाग को लगता है कि पेट भरा है। जिससे आप लिमिट में खाते हैं। नींबू या पुदीना डाइजेशन को बेहतर बनाता है और ब्लोटिंग कम करता है।

रहें एक्टिव

फेस्टिवल में भी खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करें। फेस्टिवल एन्जॉय करते हुए जमकर डांस करें। फेस्टिवल की साफ-सफाई खुद करें। दिन की शुरुआत में वॉक, योग व घर पर वर्कआउट करें। इससे आपको अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी और वजन नहीं बढ़ेगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

4 October History: साल 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और रिहाई का दिन

Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch

एशियाई खेलों में दो पदक जीतने के बाद भी Abhay Singh स्वर्ण न मिलने से नाखुश

इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu ने पायलट Smit Machchhar को बताया ‘हीरो’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में बुलाया