अब होगा इंतजार खत्म, शुरु हो रही है फिल्म वेलकम की शूटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

 मुंबई। वेलकम फ्रेंचाइजी के निर्माताओं ने ‘वेलकम 3’ और ‘वेलकम 4’ का निर्माण शुरू कर दिया है। इसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, परेश रावल और नाना पाटेकर होंगे। इस सीरिज की पहली फिल्म ‘वेलकम’ 2007 में आई थी।

इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, फिरोज खान थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद 2015 में ‘वेलकैम बैक’ आई। इसमें जॉन अब्राहम थे।

इसे भी पढ़े: इंतज़ार हुआ ख़त्म, मुन्ना भाई की गांधीगिरी के लिए तैयार हो जाइए

फिल्म निर्माताओं से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘हम लोग ‘ वेलकम 3’ और ‘वेलकम 4’ एक के बाद एक बनाने की योजना बना रहे हैं। हम लोग जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर और परेश रावल होंगे। तीसरे का निर्देशन अहमद खान करेंगे।' इन दोनों फिल्मों को 2020 और 2021 में रिलीज करने की योजना है।

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय