आप से 97 करोड़ वसूलने के फैसले का स्वागतः भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2017

दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश देने के उपराज्यपाल के फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘यह अफसोस की बात है कि केजरीवाल जैसा जो व्यक्ति राजनीति में शुचिता एवं शुद्धता का वादा कर सत्ता में आया, वह सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोपी बन गया है।’’ उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बढ़ावा देने वाले इश्तहारों पर खर्च की जांच का आदेश दिया है और मुख्य सचिव से जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

 

तिवारी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के सिवा कोई और होता तो उसने इस आदेश के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया होता।’’ इस बीच दिल्ली सरकार ने कहा कि उसे राज्यपाल कार्यालय से कोई सूचना नहीं मिली है।

 

कांग्रेस ने उप राज्यपाल के आदेश के संदर्भ में कहा कि इससे उसके रूख की पुष्टि हुई है। पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि उन्होंने 18 माह तक शीर्ष अदालत में और तीन सदस्यीय समिति के समक्ष अथक लड़ाई लड़ी थी और इसका नतीजा अब मिला। उन्होंने कहा कि आप से वसूली जाने वाली राशि का उपयोग दिल्ली में विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं में किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष