Chhapra Wedding । शादी के लिए थे बेचैन, परिवारवालो ने आगे बढ़ा दी तारीख, घर से फरार हुए लड़का-लड़की

By एकता | Dec 05, 2022

बिहार के छपरा जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शादी में हो रही देरी एक युवक को रास नहीं आई और वह अपनी मंगेतर को लेकर फरार हो गया। लड़की को घर से गायब देखकर परिवार वाले परेशान हो गए हैं और पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने काफी मस्सकत के बाद लड़का और लड़की दोनों को ढूंढ निकाला। लड़का और लड़की की बेकरारी को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करा दी।

इसे भी पढ़ें: पत्नी महरीन काजी के साथ डेनमार्क घूम रहें हैं IAS अतहर आमिर खान, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

यह बात जब दूल्हा-दुल्हन को पता चली तो उन्हें शादी टूटने का डर सताने लगा और फिर दोनों ने मिलकर घर से भाग जाने का फैसला किया। आखिर में दोनों 8 नवंबर को घर से भाग गए। संध्या के घर से गायब होते ही उसके पिता थाने पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जाँच में पता चला कि लड़की घर से भाग गयी है और उसे भगाने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका मंगेतर है। पुलिस ने काफी छानबीन की और लड़का-लड़की को बरामद कर घर लेकर आयी। इसके बाद परिवार वालों ने आपसी सहमति से पुलिस की मौजूदगी में पानापुर बाजार के राम जानकी मंदिर में दोनों की शादी करा दी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार