West Bengal: 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2024

पश्चिम बंगाल में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र की कथित तस्वीरें शनिवार को परीक्षा शुरू होते ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गईं। इससे एक दिन पहले बांग्ला के प्रश्नपत्र की तस्वीरें भी इसी तरह प्रसारित हुई थीं।

गांगुली ने कहा कि शनिवार को कार्रवाई का सामना करने वाले 12 परीक्षार्थियों में से 11 मालदा जिले के इनायतपुर उच्च विद्यालय और गयास्वरी पियारीभूषण विद्यानिकेतन से हैं और एक जलपाईगुड़ी जिले के अमगुरी राममोहन उच्च विद्यालय से हैं।

हालांकि, उन्होंने दावा किया कि चूंकि तस्वीरें परीक्षा शुरू होने के बाद सामने आईं, इसलिए इसे प्रश्नपत्र लीक होना नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, “वे परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन से अंग्रेजी प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींचने और उन्हें व्हाट्सऐप पर प्रसारित करने में शामिल पाए गए...हम इस मुद्दे से सख्ती से निपटेंगे, लेकिन उनके करियर को खतरे में डाले बिना। इसलिए, हम उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश

Delhi: Anti-Smog Gun तैनाती की सिरसा ने समीक्षा की, सर्दियों से पहले प्रदूषण रोकने के निर्देश