पश्चिम बंगाल : कोलकाता में हथियार और गोला-बारूद बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2025

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बुर्राबाजार इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया है।

इस सिलसिले में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कार से नौ एमएम की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, सात एमएम की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, चार मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया। तीनों लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि एसटीएफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें