तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कहने की लगी होड़ ! अब 5 विधायकों ने ली भाजपा की सदस्यता

By अनुराग गुप्ता | Mar 08, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की छड़ी लगी हुई है। तृणमूल कांग्रेस विधायक सोनाली गुहा समेत पांच विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि इन नेताओं को प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष, नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की उपस्थिति में भाजपा में शामिल कराया गया। 

इसे भी पढ़ें: महिला दिवस पर ममता का दांव, भाजपा को घेरने के लिए निकाला 'पैदल मार्च' 

तृणमूल विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिस्वास, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, जटू लहिरी और सरला मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इन नेताओं में सबसे चौंका देने वाला नाम सरला मुर्मू का है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने सरला मुर्मू को हबीबपुर से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में उनके स्थान पर पार्टी ने दूसरे उम्मीदवार को खड़ा किया। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा था कि सरला मुर्मू की तबीयत सही नहीं है। जबकि सरला मुर्मू को हबीबपुर से चुनाव लड़ना पसंद नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: मोदी और शाह सबसे बड़े लुटेरे, परिवर्तन दिल्ली में होगा, बंगाल में नहीं: ममता 

टिकट नहीं मिलने भाजपा में आए भट्टाचार्य

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने 5 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे 291 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने 80 साल से अधिक उम्र के नेताओं को टिकट नहीं दिया। जिसके बाद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कहा और भाजपा के साथ आ गए। आपको बता दें कि भट्टाचार्य सिंगूर से तृणमूल का प्रतिनिधित्व करते थे और वह ममता सरकार में मंत्री भी थे।

प्रमुख खबरें

UP: अमेठी में दो बाइक की टक्कर में भाई-बहन की मौत, तीन अन्य घायल

हिंदू युवा वाहिनी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मांगी परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री Srinivas Prasad का निधन

Prime Minister Modi ने सांसद श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया