महिला दिवस पर ममता का दांव, भाजपा को घेरने के लिए निकाला 'पैदल मार्च'

Mamata Banerjee March

ममता बनर्जी के पैदल मार्च में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा में हजार से दो हजार महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 'पैदल मार्च' किया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का पैदल मार्च कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हो हुआ है जो धर्मतल्ला रोड तक जाएगा। इसके जरिए ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। दरअसल, नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के बिग्रेड मैदान से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला था। जिसके बाद ममता बनर्जी के पैदल मार्च को भाजपा पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: टिकट मिलने के बावजूद TMC उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी, अब भाजपा में होंगी शामिल

1000-2000 महिलाएं हुईं शामिल

ममता बनर्जी के इस पैदल मार्च में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा में हजार से दो हजार महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो ममता बनर्जी ने पैदल मार्च के माध्यम से यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा के मिशन बंगाल को आसानी से सफल नहीं होने देने वाली हैं। इसीलिए ममता बनर्जी ने अपनी अलग योजना बनाई है। उन्होंने बंगाल से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को मुद्दा बनाने का फैसला किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़