पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, सीएए में मुसलमान भी शामिल किये जाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने नये विवाद को हवा देते हुए पार्टी से अलग रूख अपना संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) में मुसलमानों को शामिल करने की वकालत की है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रपोत्र बोस का कई मुद्दों पर पार्टी की प्रदेश इकाई से टकराव चल रहा है और उन्होंने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की भी मांग की थी।

 

बोस ने ट्वीट किया, ‘‘यदि मुसलमानों का अपने गृह देश में उत्पीड़न नहीं हो रहा है तो वे आयेंगे ही नहीं, ऐसे में उन्हें शामिल करने में कोई नुकसान नहीं है। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है, बलूचों का क्या, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहते हैं। पाकिस्तान में अहमदिया का क्या?’’ उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, ‘‘ भारत की किसी अन्य देश के साथ तुलना मत कीजिए क्योंकि यह एक ऐसा देश है जो सभी धर्मों और समुदायों के लिए खुला है।’’

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA