भाजपा का यूटर्न ! कोलकाता में 28 जुलाई को पार्टी अब नहीं करेगी काली पूजा

By अनुराग गुप्ता | Jul 26, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के मां काली को लेकर पैदा किए गए विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने 28 जुलाई को कोलकाता में पार्टी कार्यालय के सामने मां काली की पूजा आयोजित करने का निर्णय किया था। लेकिन अब भाजपा ने यूटर्न ले लिया है। लेकिन इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि भाजपा 28 जुलाई को पार्टी कार्यालय के सामने अब मां काली की पूजा का आयोजन नहीं करने वाली है।

इसे भी पढ़ें: काली विवाद: भाजपा ने फिर साधा महुआ मोईत्रा पर निशाना, पलटवार में TMC MP ने कहा- भारी पड़ेगा Maa O Maa 

रैली का किया आयोजन

भाजपा ने 28 जुलाई को होने वाली काली पूजा के आयोजन को रद्द कर दिया है लेकिन पार्टी ने पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर कोलकाता में 28 जुलाई को एक रैली का आयोजन किया है। इसी के चलते माना जा रहा है कि पार्टी ने फिलहाल काली पूजा के आयोजन का अपना निर्णय बदला। आपको बता दें कि भाजपा ने निर्णय किया था कि काली पूजा का पूरा आयोजन महिलाएं करेंगी और पुरोहित भी महिला ही रहेगी।

प्रमुख खबरें

US Envoys के दौरे से पहले Vladimir Putin ने Kyiv पर हमले 72 घंटे के लिए रोके

Mumbai में Piyush Goyal ने किया दूसरे Skill Centre का उद्घाटन, 6 केंद्र खोलने की योजना

Pickleball World Cup में भारत की किड्स टीम को मिला सिल्वर, जूनियर वर्ग में रहा चौथा स्थान

Satwik-Chirag की जोड़ी Malaysia को हराकर China Masters के फाइनल में पहुंची