पश्चिम बंगाल सीआईडी ने फर्जी टीकाकरण मामले में आरोपी के कार्यालय की तलाशी ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी देबंजन देब के कार्यालय की बुधवार शाम को तलाशी ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। देब को पिछले महीने कोलकाता में फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

तलाशी के दौरान मामले के मुख्य आरोपी देब और उसके चार गिरफ्तार सहयोगियों को कार्यालय ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कार्यालय से कई दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है जिससे हमें आगे जांच में मदद मिल सकती है।’’ देब (28) को 23 जून को फर्जी टीकाकरण शिविर संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस शिविर में अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी टीके की खुराक ली थी।

प्रमुख खबरें

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में