पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पाथर प्रतिमा विस्फोट में आठ लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए आठ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और विस्फोट स्थल के पास पटाखा निर्माण इकाई के मालिक चंद्रकांत बनिक को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे बहुत दुख है कि एक ही परिवार के सदस्य इस विस्फोट में मारे गए। गैस सिलेंडर को पटाखों के पास रखने की क्या जरूरत थी?’’

गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक गोदाम में हुए विस्फोट और आग में कम से कम 21 लोग मारे गए और छह अन्य घायल हुए। बनर्जी ने कहा, ‘‘हमें इससे सबक लेना चाहिए और सभी को सतर्क रहना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।’’ उन्होंने यह भी बताया कि वह 14 अप्रैल को कालीघाट में स्काईवॉक और महीने के अंत में दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन करेंगी।

प्रमुख खबरें

UP Government ने सख्त किए भर्ती नियम, हिंसक व्यवस्था परिवर्तन वाले नहीं पाएंगे सरकारी नौकरी

Kochi Car Accident केस में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, Commissioner बदलने के बाद जज को राहत

Bombay High Court से Imran Khan को राहत, Leave India नोटिस पर लगी रोक

Sensex में 905 अंकों का उछाल, Nifty 22900 के पार बंद