प.बंगाल : रत्न-संबंधी विदेशी मुद्रा जांच के सिलसिले में ईडी ने कोलकाता में छापेमारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रत्नों की बिक्री के जरिए कथित विदेशी मुद्रा गबन की जांच के सिलसिले में बुधवार को कोलकाता में दो जगहों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस मामले के सिलसिले में कोलकाता में एक एजेंट के आवास और कार्यालय पर तलाशी अभियान जारी है। हमारे अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।’’

लगभग एक महीने पहले इस तरह के आरोप सामने आए थे कि सस्ते रत्न अत्यधिक ऊंची कीमतों पर बेचे जा रहे हैं। बाद में लगभग 350 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले के आरोप सामने आए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने कई शहरों में अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी मुद्रा गबन में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि यह रैकेट कैसे काम करता था, साथ ही धन के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!

US Military Aircraft Accident | कैलिफ़ोर्निया में US Air Force बेस पर B-52 Bomber क्रैश, 8 लोगों की मौत, जानिए इस शक्तिशाली विमान के बारे में सब कुछ

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज