दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आयी बाढ़, किनारे पर खड़े लोग भी तेज बहाव की चपेट में आये, 8 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। दुर्गा मां की मूर्ति के विसर्जन के दौरान बुधवार को मल नदी में बहाव अचानक तेज होने के कारण बहे आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब विसर्जन के लिए सैकड़ों लोग मल नदी के किनारे एकत्रित हुए थे। जलपाईगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने कहा, ‘‘नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने से लोग बह गए। अभी तक आठ शव बरामद किए गए हैं और 50 लोगों को बचाया गया है।’’

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर