पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

कोलकाता। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस और वाम मोर्चा ने राज्य विधानसभा की 193 सीटों के बंटवारे पर चुनावी समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। राज्य विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 294 है। चौधरी ने दोनों पक्षों के बीच एक संयुक्त बैठक के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि शेष 101 सीटों पर बाद में फैसला लिया जायेगा। यह बैठक शहर में राज्य कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में हुई। वाममोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और दोनों दलों के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे। राज्य की 193 सीटों में से वाममोर्चा 101 सीटों और कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चौधरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस और वाम मोर्चा दोनों राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ेंगे जो संकीर्ण राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी गठबंधन करेंगे।’’ कांग्रेस ने 2016 के राज्य विधानसभा चुनाव में 44 सीटों जबकि वाममोर्चा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा