West Bengal: बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, छह लोगों की मौत, जांच जारी

By अंकित सिंह | Oct 07, 2024

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। बोलपुर के एएसपी राणा मुखर्जी ने कहा कि खनन क्षेत्र में विस्फोट के बाद हम यहां पहुंचे तो हमें 6 शव मिले, तीन लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और पश्चिम बंगाल सरकार ने परिवारों को नौकरी देने की घोषणा की है। कंपनी मुआवजा भी देगी और फोरेंसिक टीम इस विस्फोट के पीछे की वजह की जांच करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार

डब्ल्यूबीपीडीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी बी सलीम ने कहा, ‘‘यह घटना कोयला ब्लॉक के ‘डंप यार्ड’ में हुई। विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। विस्फोट में मारे गए लोग खदान का संचालन कर रही एजेंसी के कर्मचारी थे। हम प्रभावित श्रमिकों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’ पश्चिम बंगाल सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी डब्ल्यूबीपीडीसीएल के पास पांच बिजली संयंत्र हैं और इनकी स्थापित क्षमता 4,265 मेगावाट है। चालू वित्त वर्ष में, अतिरिक्त 660 मेगावाट तापीय क्षमता बढ़ाए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात