पश्चिम बंगाल: कोलकाता में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

कोलकाता में गरियाहाट रोड पर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में बुधवार सुबह आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 6:12 बजे आग लगने का पता चला और इसे बुझाने के लिए कम से कम छह दमकल वाहनों को लगाया गया था। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, आग पर काबू पा लिया गया है। अब शीतलन (कूलिंग) प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

अमेरिका के हमले का जरा भी खौफ नहीं, खुमैनी के मकबरे से दहाड़े खामनेई

अचानक अमेरिका निकले जयशंकर, भारत में हलचल, कुछ बड़ा होगा!

Bihar Budget Session में गूंजा NEET छात्रा की मौत का मामला, Maithili Thakur ने मांगा इंसाफ

PoK में BLA का ऑपरेशन हेरोफ 2.0, चीन के कैंप पर बहुत बड़ा हमला!