प.बंगाल : तृणमूल नेता की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में तृणमूल कांग्रेस नेता रज्जाक़ खान की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खान की हत्या के सिलसिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति मोफज्जल मोल्ला को गिरफ्तार किया गया।

उत्तर काशीपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने तीन अन्य लोगों के नाम बताए, जिनकी पहचान अजहरुद्दीन मोल्ला, जहान अली खान और राजू मोल्ला के रूप में हुई है। इन लोगों को रविवार देर रात बिजयगंज बाजार और चक मरीचा इलाकों में की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद