पश्चिम बंगाल सरकार ने तेज गर्मी के मद्देनजर गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में तेज गर्मी की स्थिति को देखते हुए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 22 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश की बृहस्पतिवार को घोषणा की। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि इस दौरान विद्यार्थियों के अलावा अध्यापक एवं गैर शिक्षक कर्मियों की भी छुट्टी रहेगी लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा। 

इसे भी पढ़ें: केरल के मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले किये गये सर्वेक्षणों की तुलना ‘Paid News’ से की

राज्य में फिलहाल लोकसभा चुनाव का दौर है तथा उत्तर बंगाल के कई विद्यालयों को सुरक्षाबलों के शिविरों एवं मतदान केंद्रों में तब्दील कर दिया है, ऐसे में पहले ग्रीष्मावकाश छह मई से निर्धारित किया गया था। शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि निजी विद्यालयों से भी विद्यार्थियों के हित में ग्रीष्मावकाश पहले कर लेने का अनुरोध किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी