पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासियों को घर लौटने के लिए सुविधाएं नहीं दे रही: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के प्रवासियों को घर लौटने के लिए सुविधाएं नहीं दे रही है और उसने केवल सात ‘विशेष श्रमिक’ ट्रेनों की अनुमति दी है जबकि उत्तर प्रदेश ने ऐसी 400 ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है। रेलवे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण देशभर में फंसेप्रवासी कामगारों को ट्रेनों से उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद एक मई से विशेष श्रमिक ट्रेनों की शुरुआत की है। गोयल ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल सरकार से और अधिक विशेष श्रमिक ट्रेनों के लिए मंजूरी देने की उनकी अपील पर कोई जवाब नहीं आया है। गोयल ने कहा, ‘‘कल मेरे बयान के बाद पश्चिम बंगाल सरकार अपनी गहरी नींद से जागी। सरकार ने अभी तक प्रवासी मजदूरों के लिए केवल सात ट्रेनों की मंजूरी दी है। पश्चिम बंगाल के मजदूर उनके घरों से दूर हैं, इसलिए मैंने उन्हें लौटने देने के लिए और ट्रेनों की मंजूरी देने की अपील की थी।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को रोजाना 105 ट्रेनें संचालित करने की जरूरत है लेकिन इस तरह की अपुष्ट खबरें हैं कि अगले 30 दिन के लिए उन्होंने केवल 105 ट्रेनों की सूची तैयार की है। गोयल ने कहा, ‘‘यह पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ क्रूरतापूर्ण मजाक है कि वहां की सरकार उन्हें घर पहुंचने की सुविधा नहीं दे रही।’’ 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल ने फंसे हुए प्रवासियों को वापस लाने के लिए 105 और रेलगाड़ियों का प्रबंध किया है: ममता

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह