अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, सीने में दर्द की शिकायत, ममता ने भी जाना हाल-चाल

By अंकित सिंह | Apr 21, 2025

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पूर्वी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्हें सुबह करीब 10 बजे वहां ले जाया गया। डॉक्टर फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरी जांच के बाद इलाज के अगले चरण पर फैसला लेंगे। पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में जेएसडब्ल्यू के 1,600 मेगावाट के बिजली संयंत्र के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल में बोस से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की लाश घर के बेसमेंट में खून से लथपथ मिली, चाकू से शरीर को गोदा गया! बेरहमी से पूर्व अधिकारी की हत्या

बोस ने शनिवार को सबसे पहले मृतक हरगोविंद दास और चंदन दास के परिवार के सदस्यों से शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में उनके घर पर मुलाकात की एवं उनके अनुरोधों और सुरक्षा की मांगों को सुना। बोस ने मृतकों के परिजन से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंअनुरोधों पर गौर करूंगा। तीन से चार सुझाव मिले हैं। उन्होंने इलाके में बीएसएफ की तैनाती की मांग की है। मैं इस मामले को उचित अधिकारियों के समक्ष उठाऊंगा। निश्चित रूप से कुछ ठोस कार्रवाई की जाएगी। मैंने उनके साथ ‘शांति कक्ष’ का नंबर (राजभवन की हेल्पलाइन) भी साझा किया है।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा