पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने लोगों को ईसा मसीह की त्याग की भावना से प्रेरणा लेने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों को ईसा मसीह की त्याग और निस्वार्थता की भावना से प्रेरणा लेने को कहा। ‘गुड फ्राइडे’ ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाये जाने पर उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है।

राजभवन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार बोस ने कहा, ‘‘यह ‘गुड फ्राइडे’ आपके लिए शांति, खुशी और जीवन में नयापन लेकर आए। ईसा मसीह की त्याग और निस्वार्थता की भावना आपको प्रेरणा दे।’’

बोस ने बाइबिल के कुछ संदर्भों का उल्लेख किया और इस दिन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘ईसा मसीह का सूली पर चढ़ना क्षमा, मुक्ति और मानवता के लिए उनके शाश्वत प्रेम को दिखाता है।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुड फ्राइडे बलिदान को याद करने का दिन है। मेरे सभी ईसाई भाइयों और बहनों का दिन मंगलमय हो।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ