By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर लोगों को बधाई दीं और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘रामनवमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे शांति, समृद्धि और सबके विकास के मूल्यों को बनाए रखें।’’ अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं।