PM मोदी से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को परामर्श जारी किए जाने के बीच राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की। त्रिपाठी ने यहां शाह से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल की स्थिति से अवगत किया। मैं विस्तृत जानकारी नहीं दे सकता।’’

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने भाजपा को बता ही दिया, बिहार में असली बॉस वही हैं

उन्होंने बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा था कि यह शिष्टाचार भेंट है क्योंकि उन्होंने मोदी के दूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद उनसे मुलाकात नहीं की है। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब राज्य में चुनाव के बाद हिंसा को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay