West Bengal: पीड़ितों से मिले राज्यपाल, कहा- बंगाल में हर हाल में खत्म होनी चाहिए राजनीतिक हिंसा

By अंकित सिंह | Jun 16, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का दौर लगातार जारी है। इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर से हिंसा की खबर भी आई थी। बृहस्पतिवार को राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: हिंसा की घटनाओं पर बोलीं ममता, इससे हमारी पार्टी का लेना-देना नहीं, विपक्षी दल गड़बड़ी पैदा कर रहे

क्या हुआ था

पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन को लेकर जारी हिंसा के दौरान बृहस्पतिवार को दो जिलों में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में दो लोगों की हत्या कर दी गई जबकि उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में उद्रवियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बृहस्पतिवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकोंने उनके उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के लिए हिंसा की। हालांकि राज्य सरकार ने दावा किया कि बुधवार तक सत्तारूढ़ दल की तुलना में विपक्षी दलों के ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court