पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोले, कुलपति संवाद में हिस्सा लेने का नहीं कर रहे प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

कोलकाता। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के कुलपतियों की परिषद (डब्ल्यूबीवीसीसी)उनके साथ वार्ता में हिस्सेदारी करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कुलपतियों की ओर से इस तरह का रुख ठीक नहीं है जिन्हें समाज और युवाओं का रोल मॉडल बनना चाहिए। ’’ राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल धनखड़ का ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा आरोप, राजभवन की निगरानी हो रही है

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ में परिषद के अध्यक्ष और यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास को लिखे गए एक पत्र को भी जोड़ा है। धनखड़ ने 16 जुलाई को संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल में शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। इससे एक दिन पहले 23 विश्वविद्यालयों के कुलपति महामारी के बीच शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा के लिए उनके द्वारा बुलायी गयी बैठक में शामिल नहीं हुए थे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली थी।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता