पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने लंबित विधेयकों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री, अन्य नेताओं को बुलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा में पारित होकर उनके पास मंजूरी के लिए आए दो विधेयकों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य में विधायक दल के अन्य नेताओं को 17 जनवरी को मिलने को बुलाया है। राज्यपाल ने 30 अगस्त, 2019 को राज्य विधानसभा में पारित दो विधेयकों पश्चिम बंगाल (लिचिंग निरोध) विधेयक, 2019 और पश्चिम बंगाल राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग विधेयक, 2019 पर ‘मार्गदर्शन’ और आगे का रास्ता तलाशने के लिए यह बैठक बुलाई है।

धनखड़ ने ट्वीट किया है, ‘‘मुख्यमंत्री। मैंने विधानसभा में विभिन्न पार्टियों के विधायक दल के नेताओं को 17 जनवरी, 2020 को दोपहर 12 बजे कोलकाता के राजभवन आमंत्रित किया है, उनसे पश्चिम बंगाल (लिचिंग निरोध) विधेयक, 2019 और पश्चिम बंगाल राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग विधेयक, 2019 पर चर्चा करनी है।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा