West Bengal के मध्यमग्राम में Car Showroom में लगी आग, 30 गाड़ियां जलीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में जेसोर रोड स्थित एक कार शोरूम में सोमवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 30 वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में स्थित कार शोरूम में सुबह करीब 4:45 बजे लगी आग में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण जेसोर रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। मध्यमग्राम दमकल केंद्र के अधिकारी शुभाशीष नाथ ने कहा, “हमने आग पर काबू पा लिया है।

शोरूम के अंदर आग बुझाने या अग्नि सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Amravati NICU Fire: सरकारी अस्पताल में आग से 3 नवजातों की मौत, पिता का रो-रोकर बुरा हाल

ऋषभ पंत बने WTC के रन किंग, शुभमन गिल को पछाड़कर रचा इतिहास!

Emraan Hashmi की अगली फिल्म Gunmaster G9 का बड़ा अपडेट, कल आएगा टीजर

US Visa Rules: H-1B और OPT फीस बढ़ाने की तैयारी, Indian Professionals और छात्रों की बढ़ेगी परेशानी